15 मिनट में बनने वाले हेल्दी नाश्ते की रेसिपी:

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ ऐसा खा लेते हैं जो उनके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। जबकि दिन की शुरुआत हमेशा पौष्टिक नाश्ते से करना चाहिए जिससे उनके शरीर को ऊर्जा मिलती रही है,


अगर आपके पास सुबह ज्यादा समय नहीं होता है तो चिंता करने की बात नहीं है। इस ब्लॉग में हम आपको 15 मिनट के अंदर बनने वाली कुछ आसान नाश्ते के बारे मे बताएंगे


1. वेजिटेबल पोहा

 सामग्री

* 2 कप पोहा
* 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
* 1 टमाटर
* ½ कप मटर
* 1 हरी मिर्च
* करी पत्ता
* ½ चम्मच राई
* हल्दी
* नमक स्वादानुसार
* 1 चम्मच तेल
* नींबू और हरा धनिया

बनाने की विधि

1. पोहे को धोकर 2 मिनट के लिए अलग रख दें।
2. कड़ाही में तेल गर्म करके राई और करी पत्ता डालें।
3. प्याज, मिर्च और मटर को अच्छे से भूनें।
4. हल्दी और टमाटर डालकर पकाएं।
5. अब पोहा और नमक डालकर 3–4 मिनट तक मिलाएं।
6. ऊपर से नींबू और धनिया डालकर परोसें।
**समय:** 15 मिनट

2. बेसन चीला

सामग्री

* 1 कप बेसन
* प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च
* हरी मिर्च
* नमक
* हल्दी
* अजवाइन
* पानी

बनाने की विधि

1. सभी सामग्रीको एक साथ मिलाकर घोल तैयार करें।
2. तवे पर हल्का तेल लगाकर चीला फैलाएं।
3. दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें।
4. दही या हरी चटनी के साथ परोसें।
*समय:** 12–15 मिनट

3. ओट्स उपमा

सामग्री

* 1 कप ओट्स
* प्याज
* गाजर
* मटर
* बीन्स
* राई
* करी पत्ता
* नमक
* 1 चम्मच तेल

बनाने की विधि

1. ओट्स को हल्का भून लें।
2. सब्जियों को तेल में भूनें।
3. ओट्स और थोड़ा पानी डालें।
4. 5 मिनट पकाकर गर्मागर्म परोसें।

समय:** 15 मिनट

4. स्प्राउट्स सलाद

सामग्री
* 1 कप अंकुरित मूंग
* टमाटर
* खीरा
* प्याज
* नींबू
* काली मिर्च
* नमक

बनाने की विधि

सभी सामग्री को एक साथ  मिलाकर नींबू का रस डालें और तुरंत परोसें।

समय:** 10 मिनट

5. दही और फलों का बाउल

सामग्री

* 1 कप दही
* केला
* सेब
* अनार
* पपीता
* चिया सीड्स या अलसी

बनाने की विधि

दही में कटे हुए फल मिलाएं और ऊपर से चिया सीड्स डालकर परोसें।

मय:** 5–7 मिनट

हेल्दी नाश्ता क्यों जरूरी है?

* पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने मे मदत करता है ।
* पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
* वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
* बार-बार भूख लगने से बचाता है।
* शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

हेल्दी नाश्ता बनाते समय ध्यान रखें

* मौसमी फल और ताजी सब्जियां शामिल करें।
* अधिक तेल और चीनी से बचें।
* साबुत अनाज और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ चुनें।
* पर्याप्त पानी पीना न भूलें।

अगर आप किसी कारण समय की कमी से नाश्ता छोड़ देते हैं, तो ऊपर दी गई 15 मिनट में बनने वाली हेल्दी रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं और पूरे दिन आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में मदद करती हैं।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय या आहार में बदलाव से पहले योग्य डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।


स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।


लेखक: राज कुमार गुप्ता 

कॉपीराइट © 2026 हरा भरा  Food And Health Blog 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने