आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए 10 बेस्ट शाकाहारी भोजन


आज की इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहना हर एक व्यक्ति की प्राथमिकता बन गयी है। लेकिन केवल पेट भरना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर को एक सही पोषण देना भी उतना ही आवश्यक है। गलत खान-पान जैसे , जंक फूड और अनियमित दिनचर्या के कारण कई लोग कम उम्र में ही मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और पाचन संबंधी जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते है



अगर आप शाकाहारी हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है । प्रकृति ने हमें ऐसे अनेक सारे पौष्टिक खाद्य पदार्थ दिए हैं जो हमारे शरीर को आवश्यक प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती हैं। इस ब्लॉग में हम आपको 10 ऐसे शाकाहारी भोजन के बारे में बताएंगे जिसे आप अपनी रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करके आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए 10 सबसे अच्छे शाकाहारी भोजन

1. दालें (Lentils)

दाल को हमेशा से ही प्रोटीन, आयरन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता हैं। रोज़ाना किसी न किसी दाल का सेवन करना हमारे शरीर की मांसपेशियों और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में हमारी मदत करती है

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकोली जैसी अनेक सब्जियां है जो आयरन, कैल्शियम, और विटामिन A एवं C से भरपूर होती हैं। जिनका सेवन करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक है

3. अंकुरित अनाज (Sprouts)

अंकुरित किये हुवे मूंग, चना और मेथी में प्रोटीन, विटामिन और एंजाइम अधिक मात्रा में होते हैं, जो हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदत करती है

4. दूध और दही

दूध, दही और छाछ को कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता हैं, जो हमारे हड्डिया और पाचन के लिए लाभदायक हैं।

5. सूखे मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, काजू, अलसी, चिया और कद्दू के बीज में स्वस्थ वसा, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते है 

6. मौसमी फल

सेब, केला, अमरूद, पपीता, संतरा और अनार जैसे फल हमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती है 

7. साबुत अनाज

गेहूं, जौ, बाजरा, ज्वार, रागी और ओट्स फाइबर और ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है  और इनका सेवन करने से  लंबे समय तक पेट भरा रहता है 

8. पनीर

पनीर को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता  है। यह हमारे  मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करती है।

9. सोयाबीन 

सोयाबीन को  शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है 

10. नारियल पानी

नारियल पानी हमारे  शरीर को हाइड्रेट रखने में मदत करती है  और इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मियों और व्यायाम के बाद  लेने से विशेष रूप से लाभदायक होता है 


लेखक:
[राज कुमार गुप्ता ]

© 2026 [Raj Kumar Gupta/Food & Health].  (All Rights Reserved)




























एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने